लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: February 6, 2021 20:44 IST

Open in App

देहरादून, छह फरवरी उत्तराखंड में शनिवार को 47 और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 96,478 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार, नये मामलों में से सर्वाधिक 12 मामले देहरादून जिले में सामने आए हैं जबकि हरिद्वार में 12, नैनीताल में 11 और पिथौरागढ़ तथा उधमसिंह नगर में पांच-पांच, चम्पावत तथा पौड़ी में एक-एक मामला सामने आया।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में शनिवार को इस महामारी से दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1664 पर पहुंच गई है।

इसके अनुसार अब तक कुल 92,519 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 937 है। कोविड-19 के 1358 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि 16 जनवरी से जारी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को 3,470 लाभार्थियों को कोविड के टीके की पहली खुराक दी गयी जिसके साथ ही अब तक कुल 73,562 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग