लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोगियों के लिए 2,084 अस्पतालों में 4.68 लाख समर्पित बिस्तर : केंद्र ने न्यायालय से कहा

By भाषा | Updated: May 3, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई केंद्र ने उच्चतम न्यायालय को बताया है कि देश में कोविड-19 रोगियों के लिए 2,084 समर्पित अस्पतालों में 4.68 लाख बिस्तर हैं।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट्ट की पीठ ने अपने आदेश में देश में समर्पित अस्पताल बिस्तरों की उपलब्धता के बारे में तथ्य का उल्लेख किया है जिसने महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए आवश्यक आपूर्ति और सेवा सुनिश्चित करने के बारे में कई दिशा-निर्देश पारित किए।

इसने यह भी उल्लेख किया कि केंद्र सरकार ने अपने शपथपत्र में कहा है कि उसने कोविड प्रबंधन के लिए कोविड देखरेख केंद्रों, समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्रों और समर्पित कोविड अस्पतालों की स्थापना की है।

शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में दर्ज किया कि वर्तमान में 2,084 समर्पित अस्पतालों में 4.68 लाख बिस्तर हैं।

केंद्र ने कहा है कि कोविड प्रबंधन के लिए ईएसआईसी, रक्षा, रेलवे, अर्धसैनिक बलों, इस्पतात मंत्रालय के तहत अस्पतालों की मदद ली जा रही है।

इसने कहा कि रेलवे ने अपने 16 जोन में 3,816 रेल डिब्बों को कोविड देखरेख केंद्रों में तब्दील किया है।

पीठ ने केंद्र द्वारा दी गई जानकारी का संज्ञान लिया तथा सुझाव दिया कि स्वास्थ्य देखरेख कार्यबल को आगे और मजबूत किया जा सकता है।

इसने सुझाव दिया कि केंद्र टीकाकरण के कार्य में सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के स्वास्थ्यकर्मियों का भी उपयोग कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता