लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमण के 467 नए मामले आए, पांच की मौत

By भाषा | Updated: October 15, 2021 15:18 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 15 अक्टूबर ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 467 नए मामलों की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,34,276 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पांच और संक्रमितों के दम तोड़ने के बाद कुल मृतकों की संख्या 8279 हो गई है। नए मरीजों में 66 बच्चे और किशोर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि नए संक्रमितों में से 271 मरीज पृथक केंद्रों से और 196 मरीज संपर्कों का पता लगाने के दौरान मिले हैं। सबसे ज्यादा 221 मरीज खुर्दा जले से मिले हैं जिसके अंतर्गत राजधानी भुवनेश्वर आती है।इसके बाद कटक में 67 मरीजों की पुष्टि हुई है।

अधिकारी ने बताया कि नबरंगपुर कोविड मुक्त जिला बन गया जहां एक भी उपचाराधीन मरीज नहीं हैं। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 5299 है।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 477 मरीज उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 10,20,645 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि कोविड से बचाव के लिए राज्य में कुल 97,15,550 लोगों का टीकाकरण (टीके की दोनों खुराक) पूरा हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह