लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 467 नये मामले सामने आये, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 22, 2021 16:51 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 22 अक्टूबर ओड़िशा में शुक्रवार को कोविड के 467 नये मामले सामने आये। इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 10,37,523 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़ कर 8,301 हो गयी है।

उन्होंने बतााया कि संक्रमण के 467 नये मामले राज्य के 30 में से 23 जिलों में सामने आये। उन्होंने बताया कि नये मामलों में 86 बच्चे एवं किशोर हैं जिनकी उम्र शून्य से 18 साल के बीच है । उन्होंने बताया कि बच्चों में संक्रमण दर 18.41 फीसदी है। एक दिन पहले यह 15.64 फीसदी थी।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के खुर्दा जिले में सर्वाधिक 243 नये मामले सामने आये। जबकि सात जिलों-देवगढ़, गजपति, कालाहांडी, कंधमाल, कोरापुट, मल्कानगिरि और नौआपाड़ा में पिछले 24 घंटों में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिलहाल 4,747 मरीज उपचाराधीन हैं । अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 573 लोग संक्रमण से मुक्त हुये जिसके बाद राज्य में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 10,24,422 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?