लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 467 मामले, तीन और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 15, 2021 13:27 IST

Open in App

आइजोल, 15 अगस्त मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के नये मामले सामने आए और तीन मरीजों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि नये मामलों के सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48,462 हो गई है और मृतक संख्या 180 पर पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि नये मामलों का पता 8,772 नमूनों की जांच के दौरान चला और दैनिक संक्रमण दर 5.23 प्रतिशत दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि नये मामले विभिन्न जिलों से सामने आए जिनमें सर्वाधिक 203 मामले आइजोल से और कोलासिब से 78 और सियाहा जिले से 43 मामले सामने आए।

मिरोजम में फिलहाल 10,656 मरीजों का कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा है। राज्य में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 77.64 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.37 प्रतिशत है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी के मुताबिक कुल 6.45 लाख लोगों को टीका लग चुका है जिनमें से 2.18 लाख लोगों को शनिवार तक टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं