लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 465 नए मामले, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 15, 2021 12:58 IST

Open in App

ईटानगर, 15 जुलाई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 465 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41,279 हो गई। वहीं, दो मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 195 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि ईस्ट सियांग जिले के पासीघाट में कोविड अस्पताल में लोअर सियांग जिले की रहने वाली 23 वर्षीय युवती की एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के बाद मौत हो गई। मौत की वजह एमनियोटिक फ़्लूड इम्बोलिज्म (गर्भावस्था के दौरान गर्भाशय में भ्रूण के इर्दगिर्द मौजूद द्रव का मां के रक्तप्रवाह में प्रवेश करना) बताई गई है।

राजधानी परिसर क्षेत्र में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 109 नए मामले सामने आए हैं।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में फिलहाल 4,181 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 36,903 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 89.40 फीसदी है। इसी बीच राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक कुल 7,45,285 लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल