लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 463 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 27,153 हुई

By भाषा | Updated: July 18, 2021 13:14 IST

Open in App

आइजोल, 18 जुलाई मिजोरम में रविवार को 117 बच्चों समेत 463 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई और इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,153 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार रात जोरम मेडिकल कॉलेज (जेडएमसी) में संक्रमण से 75 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 121 हो गई।

अधिकारी ने कहा कि सबसे ज्यादा 294 नए मामले आइजोल जिले से सामने आए हैं। इसके बाद लुंगलेइ और कोलासिब जिले से क्रमश: 79 और 36 मामले सामने आए।

मिजोरम में अभी 5,896 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में अब तक 21,136 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 77.84 प्रतिशत एवं मृत्यु दर 0.44 प्रतिशत है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर लालजवामी ने बताया कि शुक्रवार तक छह लाख लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से 1.28 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं