लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 462 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: September 21, 2021 17:52 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 21 सितंबर ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 462 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 10,21,216 हो गयी है। राज्य में खुर्दा जिला संक्रमण के मामले में शीर्ष पर है और आज सामने आए नए मामलों में से 43 फीसदी यहीं के हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में संक्रमण से पांच और लोगों की मौत हुयी है जिसके बाद प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 8,146 हो गयी ।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के नये मरीजों में 70 बच्चे हैं । प्रदेश में 0 से 18 साल के आयुवर्ग में संक्रमण दर में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को कुछ गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को इस वर्ग में संक्रमण दर 15.15 फीसदी रही जबकि सोमवार को यह 15.49 प्रतिशत थी ।

अधिकारी ने बताया कि नये मामलों में से 201 मामले खुर्दा जिले से आये हैं, जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,351 है ।

उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 5,351 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कुल 600 मरीज संक्रमण से ठीक हुये हैं और इसके बाद प्रदेश में संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 10,07,666 पर पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर बताया कि प्रदेश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 2,79,34,744 खुराक दी जा चुकी है । इनमें से करीब 73.77 लाख लोगों का पूरी तरह टीकाकरण किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह