लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 46,148 नए मामले, 979 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 28, 2021 10:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून भारत में एक दिन में कोविड-19 के 46,148 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,02,79,331 हो गई। वहीं, संक्रमण से 979 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,96,730 हो गई। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या देश में 76 दिन बाद इतनी कम रही है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह सात बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 32.36 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ भारत ने टीकाकरण अभियान में एक और मुकाम हासिल करते हुए टीके की अभी तक दी गई खुराक की संख्या के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है।’’

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 5,72,994 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.89 प्रतिशत है। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 96.80 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 13,409 की कमी आई है। अभी तक कुल 40,63,71,279 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,70,515 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार, नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.94 प्रतिशत है। यह पिछले 21 दिनों से पांच प्रतिशत से कम है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.81 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 46वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक कुल 2,93,09,607 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह