लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 461 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 30, 2021 13:52 IST

Open in App

ईटानगर, 30 मई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के कम से कम 461 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,778 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में तीन और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 114 हो गई। मृतकों में 18 महीने का एक बच्चा भी शामिल है। ये मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से सबसे ज्यादा 70 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद चांगलांग से 67, लोअर सुबनसिरी से 40, नामसाई से 38, सियांग से 31 और वेस्ट कामेंग से 30 मामले सामने आए हैं।

शनिवार को कुल 394 मरीज संक्रमण मुक्त हुए और इसके साथ ही कुल संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 22,746 हो गई। राज्य में स्वस्थ होने की दर 84.94 फ़ीसदी है। यहां 3,918 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पाडुंग ने बताया कि 3,40,630 लोगों को अब तक टीके की खुराक दी जा चुकी है। राज्य में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य के सात जिलों में सात जून तक लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?