लाइव न्यूज़ :

46 प्रतिशत शिक्षक पढ़ाने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं: क्यूएस रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 15, 2020 15:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों में 45 प्रतिशत से अधिक शिक्षक कोविड-19 महामारी के दौरान डिजिटल कौशल में सुधार करते हुए अध्यापन कार्य के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसके कारण वे अत्याधिक थकान और ऊर्जा की कमी का सामना कर रहे हैं। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

यह रिपोर्ट क्यूएस आईजीएयूजीई द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण पर आधारित है, जो लंदन के क्वाक्वारेली सिमंड्स (क्यूएस) द्वारा आयोजित पूर्ण परिचालन नियंत्रण के जरिए भारत में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को अंक देता है, जो विश्व के प्रतिष्टित विश्वविद्यालय के साथ क्रमांकन में काम आता है।

देश भर के 1,700 से अधिक शिक्षकगणों ने इस संकाय अकादमिक समीक्षा (एफएआरई), 2020 सर्वेक्षण में भाग लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक,‘‘यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि महामारी के दौरान ऑनलाइन शिक्षण कोविड-19 से पहले की तरह नहीं है। शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य, नौकरी की सुरक्षा, आर्थिक और कई अन्य चिंताओं का भावनात्मक बोझ शिक्षकों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है।”

रिपोर्ट के अनुसार,‘‘सर्वेक्षण में शामिल संकाय सदस्यों में से कम से 46 प्रतिशत ने कहा कि वे अपनी डिजिटल दक्षताओं और कौशल में सुधार करने के लिए लगातार सीखने पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें बहुत थकान हो रही है।”

रिपोर्ट में पूरी तरह से नए उपकरणों के साथ एक अपरिचित माध्यम से शिक्षण, शिक्षार्थियों को पढ़ाने में कठिनाई और उन्हें पढ़ाते समय जवाब देने और उनका सहयोग करने के दौरान शिक्षकों के समक्ष पेश आ रही प्रमुख चुनौतियों जैसे कारकों का हवाला दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा