लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की ओर से 2020 में किए गए संघर्षविराम उल्लंघनों में 46 भारतीय जवान शहीद : रक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: February 8, 2021 17:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी सरकार ने सोमवार को बताया कि पिछले साल पाकिस्तानी फौजों ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 5,133 बार संघर्षविराम उल्लंघन किया जिसमें 46 भारतीय सुरक्षा कर्मियों की जान चली गई।

राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह भी बताया कि सीमा पार से हुई संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं का भारतीय सुरक्षा बलों ने समुचितत जवाब दिया है।

उन्होंने बताया ‘‘संघर्षविराम उल्लंघन की सभी घटनाओं को पाकिस्तानी प्राधिकारियों के समक्ष, हॉटलाइन, फ्लैग मीटिंग के स्थापित तंत्र से लेकर दोनों देशों के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों के बीच होने वाली साप्ताहिक वार्ताओं के माध्यम से समुचित स्तर पर उठाया गया है।’’

सिंह ने बताया ‘‘राजनयिक स्तर पर भारत ने उच्चतम स्तर पर लगातार इस बात पर जोर दिया है कि पाकिस्तान को नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा की पवित्रता बनाए रखना चाहिए।’’

रक्षा मंत्री ने कहा कि इस साल 28 जनवरी तक संघर्षविराम उल्लंघन की 299 घटनाएं हुई हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से 2019 में 3,233 बार संघर्षविराम उल्लंघन किया गया।

सिंह ने बताया कि ‘‘क्षेत्र में कोरोना वायरस महामारी के बावजूद पाकिस्तान ने बिना उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन किया गया और आतंकवादियों को कश्मीर में प्रविष्ट कराने के लगातार प्रयास किए गए।’’

अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos