लाइव न्यूज़ :

भारत में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को 180 चैनलों पर 4.6 करोड़ लोगों ने देखा: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: February 28, 2020 05:54 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मेलानिया का सोमवार को अदमदाबाद में भव्य स्वागत किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद से वे और उनका शिष्टमंडल आगरा के लिए रवाना हुए थे जहां उन्होंने ताज महल देखा।ट्रंप सोमवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में आए। अमेरिकी राष्ट्रपति और उनका शिष्टमंडल मंगलवार शाम को भारत से रवाना हुए।

प्रमुख टेलीविजन रेटिंग एजेंसी बार्क द्वारा सरकार को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार सोमवार को पूरे भारत में 180 टीवी चैनलों पर 4.6 करोड़ लोगों ने 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम देखा।    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 1,00,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति में जोरदार स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम का 180 से अधिक टीवी चैनलों ने सजीव प्रसारण दिखाया। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भव्य आयोजन को पूरे भारत में कुल मिलाकर 116.9 करोड़ मिनट तक देखा गया। बार्क ने अनुमान लगाया कि देश भर में 180 टेलीविजन चैनलों पर 4.6 करोड़ लोगों ने इस कार्यक्रम को देखा।

आयोजन में अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा, “ मेलानिया और मेरा परिवार इस अद्भुत मेहमाननवाजी को हमेशा याद रखेगा। हम इसे हमेशा याद रखेंगे।’’ राष्ट्रपति ट्रंप के साथ प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प, बेटी इवांका ट्रंप, दामाद जारेड कुश्नर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन समेत उनके प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भारत आए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मेलानिया का सोमवार को अदमदाबाद में भव्य स्वागत किया गया था। अहमदाबाद से वे और उनका शिष्टमंडल आगरा के लिए रवाना हुए थे जहां उन्होंने ताज महल देखा। ट्रंप सोमवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में आए। अमेरिकी राष्ट्रपति और उनका शिष्टमंडल मंगलवार शाम को भारत से रवाना हुए।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं