लाइव न्यूज़ :

मृत महिला बैंक उपभोक्ता के खाते से उडाए 46. 30 लाख रुपये

By भाषा | Updated: November 18, 2021 18:14 IST

Open in App

जींद (हरियाणा),18 नवंबर हरियाणा में जींद के पिल्लू खेड़ा थानाक्षेत्र में एक मृत महिला बैंक उपभोकता के खाते से फर्जी तरीके से 46 लाख 30 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है।

पिल्लूखेड़ा में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने पुलिस को शिकायत की कि सफीदों की एसबीआई हाट रोड शाखा में सावित्री देवी ने खाता खुलवाया हुआ था जिसमें 46 लाख 30 हजार 100 रुपये की राशि जमा थी। कुमार के अनुसार 11 मई 2008 को सावित्री देवी की मौत हो गई, ऐसे में 2019 तक खाता नहीं चलने के बाद उसे निष्क्रिय कर दियाग या।

शिकायत के मुताबिक एसबीआई हाट रोड शाखा के खजांची गौरव इंदोरा ने खाते को चालू कर दिया एवं फर्जी कागजातों का सहारा लेकर 19 मई 2019 को उसे पिल्लूखेड़ा की एसबीआई शाखा में स्थानांतरित कर दिया। उसके बाद उसने एसबीआई की पिल्लूखेड़ा शाखा के खजांची सुशील के साथ मिलीभगत कर फर्जी हस्ताक्षरों के माध्यम से 46 लाख 30 हजार 100 रुपये की राशि को निकलवा ली।

पिल्लूखेड़ा थाने ने शिकायत पर दोनों शाखाओं के कैशियर गौरव इंदौरा और सुशील के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी कागजातों का सहारा लेने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी चंद्रपाल ने बताया कि बैंक मेनेजर ने सफीदों में हाट रोड शाखा तथा पिल्लूखेड़ा शाखा के दो कैशियरों के खिलाफ धोखाधड़ी कर मृत उपभोकता के खाते से लाखों रुपये निकालने की शिकायत दी है जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर