लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कोविड-19 के 459 नए मामले आए; लॉकडाउन लगाने पर कल होगा फैसला

By भाषा | Updated: March 6, 2021 17:26 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), छह मार्च महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच जिला अधिकारियों ने इस पर चर्चा के लिए रविवार को एक बैठक करने का फैसला किया है कि लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए या नहीं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जिले में कोरोना वायरस के 459 नए मामले सामने आए, जिससे जिले में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 52,103 हो गए।

जिलाधिकारी सुनील चव्हाण ने पीटीआई-भाषा से कहा, "रविवार शाम को एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें लॉकडाउन के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। पुलिस आयुक्त, नगर आयुक्त, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी इसमें मौजूद रहेंगे। जिले में संक्रमण के मामलों और कोरोना वायरस पूरी स्थिति की समीक्षा होने के बाद लॉकडाउन के बारे में फैसला लिया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "लॉकडाउन लगाया जा सकता है, लेकिन लोगों को इसके लिए खुद को तैयार करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। रोगियों की संख्या बढ़ रही है। यदि इसी गति से मामले बढ़ते रहे, तो अस्पतालों में बिस्तरों की कमी हो जाएगी। अधिकारी कल इन सभी चीजों पर चर्चा करेंगे।"

अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार रात तक जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,910 थी।

उन्होंने कहा कि 179 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे जिले में अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 47,909 हो गई।

उन्होंने कहा कि जिले में शुक्रवार को पांच मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,284 हो गई।

औरंगाबाद नगर निगम के आयुक्त आस्तिक कुमार पांडे ने कहा, "प्रशासन स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है। अतीत में, जब मामलों की संख्या बढ़ी थी, तो हमने उसे ढंग से संभाल लिया था। लेकिन अब यह एक चुनौती होगी।"

अधिकारी ने कहा कि एक मार्च के बाद से, औरंगाबाद जिले में कोविड​​-19 के 1,737 नए मामले सामने आ चुके हैं और 911 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। एक मार्च से शुक्रवार रात तक 17 मरीजों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा क्षेत्र के अन्य जिलों में भी संक्रमण के मामले बढ़े हैं। जालना जिले में 202 नए मामले, बीड में 97, लातूर में 108, नांदेड़ में 128, उस्मानाबाद में 26, हिंगोली में 46 और परभणी में 47 मामले आए हैं।

अधिकारी ने कहा कि परभणी में, विदर्भ क्षेत्र के जिलों से आने वाली बसों पर प्रतिबंध, राजनीतिक मार्च, आंदोलन और धार्मिक पूजा स्थलों पर प्रतिबंध 15 मार्च तक जारी रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू