लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के केरल में 4,584 और जम्मू-कश्मीर में 81 नए मामले

By भाषा | Updated: February 19, 2021 21:42 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 19 फरवरी कोविड-19 के केरल में 4,584 और जम्मू-कश्मीर में 81 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर क्रमश: 10,26,286 और 1,25,715 हो गई।

केरल में कोविड-19 के 4,584 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10.25 लाख के पार हो गई। वहीं मृतकों की संख्या 4,061 है।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि राज्य में 67,574 नमूनों की जांच हुई और संक्रमण दर 6.67 फीसदी दर्ज की गई। उन्होंने एक विज्ञप्ति में बताया कि संक्रमितों में से 74 राज्य से बाहर से आए हैं और 4,110 मरीज संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से बीमार हो गए। हालांकि 288 लोग कैसे संक्रमित हुए, इसका पता लगाया जा रहा है। संक्रमितों में 33 स्वास्थ्य कर्मी भी हैं।

राज्य में अब तक 9,61,789 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं संक्रमितों की कुल संख्या 10,26,286 है। राज्य में फिलहाल 59,814 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोविड-19 के 81 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,25,715 हो गई। वहीं संक्रमण की वजह से केंद्रशासित प्रदेश में किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जम्मू संभाग से 22 नए मामले सामने आए हैं जबकि कश्मीर संभाग से 59 मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सबसे ज्यादा 31 नए मामले श्रीनगर जिले से सामने आए हैं, जिनमें से 17 यात्री हैं। केंद्रशासित प्रदेश में 702 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 1,23,059 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या 1,954 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया