लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 4,581 नए मामले, 21 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 15, 2020 19:41 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 15 नवंबर केरल में रविवार को कोविड-19 के 4,581 नए मामले सामने आए जबकि 6,684 लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए।

नए संक्रमितों में 59 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 21 और मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,869 हो गई।

शैलजा ने बताया कि राज्य में 4,48,207 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,25,580 हो गई है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुल 74,802 लोगों का इलाज चल रहा है।

कोझिकोड में कोविड-19 के सबसे अधिक 574 मामले, मलप्पुरम में 558, अलप्पुझा में 496, एर्णाकुलम में 489, त्रिशूर में 425 और पलक्कड़ में 416 नए मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां