लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 456 नये मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: July 16, 2021 16:47 IST

Open in App

आइजोल, 16 जुलाई मिजोरम में शुक्रवार को कोविड-19 के 456 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,207 हो गयी। नये संक्रमितों में 100 से अधिक बच्चे हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मिजोरम में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 117 पर पहुंच गयी। अधिकारी के मुताबिक संक्रमण के नये मामलों में आइजोल से सर्वाधिक 271 नये मरीज मिले। इसके बाद कोलासिब में 62 और लुंगलेई में कोरोना वायरस संक्रमण के 58 मामले दर्ज किए गए।

मिजोरम में संक्रमण की दर करीब 10 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में अब तक 20,478 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं, जिसके बाद कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,612 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक मिजोरम में कोविड-19 से ठीक होने की दर 78.13 प्रतिशत हो गयी जबकि मृत्यु दर 0.44 प्रतिशत बनी हुई है। राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी के अनुसार बृहस्पतिवार तक 5.96 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से 1.17 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

इस बीच, मिजोरम सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर लागू पाबंदियों को 17 जुलाई तक बढ़ा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे