लाइव न्यूज़ :

गोवा में कोविड-19 के 456 नए मामले, सिक्किम में 231 मामले दर्ज किए गए

By भाषा | Updated: June 9, 2021 19:56 IST

Open in App

पणजी: गंगटोक, नौ जून गोवा में बुधवार को कोविड-19 के 456 नए मामले सामने आए जबकि 16 और मरीजों की मौत हुई। वहीं सिक्किम में 231 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हो गयी।

गोवा में नए मामलों के सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,60,740 हो गयी जबकि मृतकों की तादाद बढ़कर 2877 हो गयी। गोवा के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में 549 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। गोवा में अब तक 1,52,073 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। गोवा में इस समय उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5790 हो गयी है।

सिक्किम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन के मुताबिक नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,656 हो गयी और मृतकों की तादाद बढ़कर 276 हो गयी।

बुलेटिन के मुताबिक पूर्वी सिक्किम में सर्वाधिक 140 नए मामले दर्ज किए गए, इसके बाद दक्षिण सिक्किम (55), पश्चिम सिक्किम (34), और उत्तरी सिक्किम में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए। सिक्किम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3869 हो गयी है। संक्रमण की दर 10.8 प्रतिशत है जबकि ठीक होने की दर 75.1 प्रतिशत हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?