लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 45,576 नए मामले, 585 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 19, 2020 10:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवम्बर देश में एक दिन में कोविड-19 के 45,576 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 89.58 लाख हो गए। वहीं 83.83 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 93.58 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 45,576 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 89,58,483 हो गए। वहीं 585 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,31,578 हो गई।

इसके अनुसार देश में लगातार नौवें दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,43,303 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.95 प्रतिशत है।

देश में कुल 83,83,602 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 93.58 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 18 नवम्बर तक कुल 12,85,08,389 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,28,203 नमूनों का परीक्षण बुधवार को ही किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल