लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 45,576 नए मामले, 585 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 19, 2020 11:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवम्बर देश में एक दिन में कोविड-19 के 45,576 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 89.58 लाख हो गए। वहीं 83.83 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 93.58 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 45,576 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 89,58,483 हो गए। वहीं 585 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,31,578 हो गई।

इसके अनुसार देश में लगातार नौवें दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,43,303 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.95 प्रतिशत है।

देश में कुल 83,83,602 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 93.58 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 18 नवम्बर तक कुल 12,85,08,389 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,28,203 नमूनों का परीक्षण बुधवार को ही किया गया।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 585 लोगों की मौत हुई, उनमें से दिल्ली के 131 लोग, महाराष्ट्र के 100, पश्चिम बंगाल के 54, पंजाब के 31, हरियाणा के 30, उत्तर प्रदेश के 29, केरल के 28, छत्तीसगढ़ के 23 और कर्नाटक के 21 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक कुल 1,31,578 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र के 46,202 , कर्नाटक के 11,578 , तमिलनाडु के 11,531, दिल्ली के 7,943, पश्चिम बंगाल के 7,820, उत्तर प्रदेश के 7,441, आंध्र प्रदेश के 6,899, पंजाब के 4,541 और गुजरात के 3,823 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई , उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos