लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 455 नए मामले, छह मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 13, 2021 23:23 IST

Open in App

अहमदाबाद, 13 जून गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 455 नए मरीज मिले जबकि छह संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामले 8,20,321 हो गए हैं और 9,997 लोगों की वायरस के कारण जान जा चुकी है।

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को 1063 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 8,00,075 पहुंच गई है। राज्य में 10,249 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जिनमें से 253 वेंटिलेटर पर हैं।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के सूरत में 96, वडोदरा में 72, अहमदाबाद में 55 और राजकोट में 46 मामले आए हैं। वहीं अहमदाबाद में दो मरीजों की मौत हुई है जबकि सूरत, वडोदरा, साबरकांठा तथा देवभूमि द्वारका में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है।

एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि गुजरात में अबतक कोविड-19 टीके की 2,02,64,893 खुराकें दी जा चुकी हैं जिनमें से 234501 खुराकें रविवार को ही दी गईं हैं।

पड़ोसी दादर और नगर हवेली, दमन एवं दीव के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में रविवार को संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया है जबकि 22 लोगों ने संक्रमण को मात दी जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 70 रह गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो