लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 454 नए मामले, आठ मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 1, 2020 21:08 IST

Open in App

श्रीनगर, एक दिसंबर जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोविड-19 के 454 नए मामले सामने आए और पिछले 24 घंटे में आठ लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,10,678 हो गई है। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़कर 1,702 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 217 मामले जम्मू संभाग से तथा 237 मामले कश्मीर घाटी से सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर जिले में सबसे ज्यादा 118 नये मामले सामने आए जबकि जम्मू में 95 लोग संक्रमित पाये गए।

उन्होंने बताया कि अब केंद्रशासित प्रदेश में 5,000 मरीजों का इलाज चल रहा है और अभी तक 1,04,068 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में आठ लोगों की मौत हुई। इनमें से पांच मरीजों की मौत जम्मू में और तीन की मौत कश्मीर घाटी में हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?