लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 451 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की हुई पुष्टि, 13 की मौत

By भाषा | Updated: August 15, 2020 05:22 IST

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित चार महिलाओं समेत 13 मरीजों की मृत्यु की जानकारी मिली है। राज्य में अब तक 4,09,693 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 14481 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 451 नए मामले आने के साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कुल 14481 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों से आज 199 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई।

रायपुरः छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 451 नए मामले आने के साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कुल 14481 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों से आज 199 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई। वहीं संक्रमण से 13 लोगों की मौत हुई है। 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 451 नए मामले आए हैं जिनमें से रायपुर जिले से 142, दुर्ग से 59, रायगढ़ और कोरबा से 37-37, बस्तर से 22, बिलासपुर से 20, राजनांदगांव से 18, जांजगीर-चांपा से 15, कांकेर से 13, नारायणपुर से 12, बेमेतरा और कोण्डागांव से 11-11, कोरिया से नौ, बालोद से आठ, गरियाबंद और कबीरधाम से सात-सात, महासमुंद से पांच तथा धमतरी, बलौदाबाजार, सरगुजा, जशपुर, बीजापुर और अन्य राज्य से तीन-तीन मामले आए हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित चार महिलाओं समेत 13 मरीजों की मृत्यु की जानकारी मिली है। राज्य में अब तक 4,09,693 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 14481 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में अभी तक 9857 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद छुट्टी दी गई है। वहीं 4494 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 130 लोगों की मृत्यु हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 4931 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में संक्रमण से 68 लोगों की मौत हुई है। 

इधर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जनता से अपील की है कि वह कोरोना वायरस संक्रमण को हल्के में न लें। सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा है कि ''कोविड से जंग जारी है और इसे हल्के में लेना अनिश्चित चुनौतियां खड़ी कर सकता है। केंद्र सरकार का अनुमान है कि छत्तीसगढ़ में अगस्त तक कोरोना की संख्या 63000 हो सकती है, वहीं हम अपनी जागरूकता और तैयारियों के माध्यम से इस संख्या को 23 हज़ार के पार न जाने देने का पूरा प्रयास करेंगे।'' 

टॅग्स :कोरोना वायरसछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो