लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 451 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: November 12, 2020 19:56 IST

Open in App

देहरादून, 12 नवंबर उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को 451 नए मरीजों में कोविड-19 महामारी की पुष्टि हुई जबकि सात मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया ।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 451 मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67,239 हो गयी है । ताजा मामलों में से सर्वाधिक 115 देहरादून जिले में मिले हैं जबकि नैनीताल में 60, पौड़ी गढ़वाल में 46 और चमोली में 48 नए मरीज सामने आए ।

प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के सात और मरीजों ने दम तोड़ दिया । महामारी से प्रदेश में अब तक 1093 मरीज जान गंवा चुके हैं ।

प्रदेश में बृहस्पतिवार को 532 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए । अब तक कुल 61,432 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं जबकि संक्रमण का इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 4156 है ।

प्रदेश में कोविड- 19 के 558 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया