लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 4505 नये मामले सामने आये, 68 की मौत

By भाषा | Updated: August 9, 2021 22:48 IST

Open in App

मुंबई, नौ अगस्त महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4505 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 68 लोगों की मौत हो गयी है । इसी दौरान प्रदेश में 7,568 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर अब 63,57,833 हो गयी है जबकि 68 लोगों की मौत के साथ ही मरने वाले लोगों की संख्या 1,34,064 पर पहुंच गयी है ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या अब 61,51,956 हो गयी है ।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या 68,375 है।

महाराष्ट्र में संक्रमण मुक्त होने की दर 96.76 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो