लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सरकारी अस्पतालों में 45 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र शुरू किए गए

By भाषा | Updated: August 8, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों के तहत सरकारी अस्पतालों में 55.46 मीट्रिक टन के 45 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र शुरू किए गए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को दी।

अधिकारियों के मुताबिक, महानगर के विभिन्न सरकारी एवं निजी अस्पतालों में 148.11 मीट्रिक टन (एमटी) क्षमता के करीब 160 पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाए जा रहे हैं।

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में जहां 66 संयंत्र लगाए जा रहे हैं, वहीं दस संयंत्र केंद्र सरकार के अस्पतालों में और 84 निजी अस्पतालों में लगाए जा रहे हैं।

डीडीएमए अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 55.46 मीट्रिक टन क्षमता के 45 पीएसए संयंत्र शुरू हो चुके हैं। इस तरह के 21.06 एमटी क्षमता के 18 संयंत्र 15 अगस्त तक शुरू किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 9.29 एमटी क्षमता के दस पीएसए संयंत्र 31 अगस्त तक शुरू होंगे और 5.67 एमटी क्षमता के तीन संयंत्र 15 अक्टूबर तक तैयार होंगे।

महानगर में 221 एमटी क्षमता के चार तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) संग्रहण टैंक लगाए जा चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह का 50 एमटी क्षमता का एक और टैंक जीटीबी अस्पताल पहुंच चुका है और उसे दस अगस्त तक लगा दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां