लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 45 नये मामले

By भाषा | Updated: October 29, 2021 17:35 IST

Open in App

पुडुचेरी, 29 अक्टूबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 45 नये मामले सामने आये जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,27,936 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, पिछले पांच दिनों में महामारी से पुडुचेरी में किसी की मौत नहीं हुयी है। इस केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 1,857 है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने यहां जारी एक बयान में कहा कि 2,918 नमूनों की जांच के आधार पर 45 नये रोगियों का पता चला है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र शासित प्रदेश में 446 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटे में 52 मरीज ठीक हुये हैं जिसके बाद पुडुचेरी में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 1,25,633 हो गई है।

उन्होंने बताया कि अब तक 19.10 लाख नमूनों की जांच की गयी है तथा संक्रमण दर 1.54 फीसदी, मृत्यु दर 1.45 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 98.20 फीसदी है।

निदेशक ने बताया कि अब तक यहां कोविड रोधी टीकों की 11,24,257 खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 7,25,319 लोगों को पहली खुराक जबकि 3,98,938 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी