लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस से 45 और संक्रमित, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: December 19, 2020 12:53 IST

Open in App

पुडुचेरी, 19 दिसंबर पुडुचेरी में शनिवार को कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर अबतक केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 37,715 हो गई है।

सरकार के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे में एक 73 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमण की वजह से मौत हुई है, हालांकि वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गुर्दे की गंभीर बीमारी सहित कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से ग्रस्त था।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि इस मौत के साथ केंद्र शासित प्रदेश में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 624 हो गई है।

उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे में 21 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

कुमार ने बताया कि शनिवार को दर्ज 45 नए मामलों में 20 पुडुचेरी के, सात मामले कराइकल के और 18 माहे के हैं। उन्होंने बताया कि यनम में आज संक्रमण का नया मामला सामने नहीं आया है।

निदेशक के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से मृत्युदर 1.65 प्रतिशत और ठीक होने की दर 97.45 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में इस समय 339 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 36,752 मरीज बीमारी को मात दे चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया