लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से और 45 लोगों की मौत, 222 नये मामले

By भाषा | Updated: June 27, 2021 17:37 IST

Open in App

लखनऊ, 27 जून उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से 45 लोगों की मौत हुई जबकि संक्रमण के 222 नये मामले सामने आए।

रविवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 45 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 22,518 हो गई है। वहीं, संक्रमण के 222 नये मामले आने के साथ ही अभी तक कुल 17,05,596 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्‍य में इस समय 3,165 लोगों का कोविड-19 का घरों और अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 169 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई है। राज्य में अभी तक कुल 16,79,913 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्‍य में शनिवार को 2.77 लाख से नमूनों की जांच की गई और अब तक 5.70 करोड़ से अधिक नमूनों के परीक्षण किये जा चुके हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटों में लखनऊ में 23, कानपुर नगर में 17, वाराणसी में 15, गोंडा में 14, प्रयागराज में 11 और मुजफ्फरनगर में संक्रमण के 10 नये मामले आए हैं। इसी अवधि में लखनऊ और प्रयागराज में छह-छह, कानपुर नगर में पांच, शाहजहांपुर में चार और लखीमपुर खीरी में तीन मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू