लाइव न्यूज़ :

चोरी के 45 गैस सिलेंडर बरामद, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 17, 2021 22:55 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), 17 अक्टूबर मथुरा पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के एक मामले में सफलता हासिल करते हुए यहां महमूदगढ़ी गांव में रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा 45 एलपीजी सिलेंडर भी बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि गिरोह के नेता गौरव के साथ तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के दो और सदस्यों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि दो देशी पिस्तौल, कारतूस के साथ ताले तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले कुछ उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मथुरा का गौरव, अलीगढ़ का नवीन, रेहान और सोनू (दोनों हाथरस) शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि लूटे गए गैस सिलेंडर को ले जाने के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन की भी पहचान कर ली गई है। 13 अक्टूबर को सुरिर स्थित भगवान देवी गैस एजेंसी के गोदाम से 50 से अधिक एलपीजी सिलेंडर चोरी हो गए थे और आरोपियों ने गैस एजेंसी के अंदर सो रही एक महिला और उसके बेटे को घायल कर दिया था।

गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों ने एक संयुक्त अभियान में महमूदगढ़ी में गंगा नहर के पास सिंचाई विभाग की एक परित्यक्त इमारत से गैस सिलेंडर बरामद किए।

पुलिस गिरफ्तारी से बच रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और चोरी के बाकी एलपीजी सिलेंडरों का भी पता लगा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?