लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में कोविड-19 के 45 मामले, 48 मरीज संक्रमण मुक्त

By भाषा | Updated: September 10, 2021 22:04 IST

Open in App

कोहिमा, 10 सितंबर नगालैंड में शुक्रवार को कोविड-19 के 45 मामले आए तथा 48 लोग संक्रमण मुक्त हो गए। यह लगातार दूसरा दिन है जब संक्रमण के नए मामलों की तुलना में ज्यादा लोग ठीक हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 30,510 हो गई है। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 92.76 प्रतिशत है। राज्य में अब तक 28,344 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

एकीकृत रोग निगरानी परियोजना के लिए राज्य नोडल अधिकारी, डॉ न्यानथुंग किकोन ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मोकोकचुंग में 13, कोहिमा में 12, दीमापुर में 11, जुन्हेबोटो में छह मरीज स्वस्थ हो गए। वहीं, दीमापुर से 27, कोहिमा से 12, मोकोकचुंग से कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले आए।

नगालैंड में वर्तमान में 650 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 634 बनी हुई है। अब तक कुल 342,753 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। नगालैंड की टीकाकरण अधिकारी डॉ. रितु थुरर ने बताया कि राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 रोधी टीके की 9,13,829 खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया