लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 449, बंगाल में 148 और असम में 14 नए मरीज

By भाषा | Updated: February 23, 2021 00:43 IST

Open in App

चेन्नई/कोलकाता/गुवाहाटी, 22 फरवरी तमिलनाडु में सोमवार को कोरोना वायरस के 449 नए मरीजों की पुष्टि हुई तथा छह संक्रमितों की मौत हुई, जबकि पश्चिम बंगाल में 148 और लोगों में कोविड-19 का संक्रमण पाया गया और दो संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। वहीं असम में संक्रमण के 14 नए मामले आए।

चेन्नई में स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया कि तमिलनाडु में कुल मामले 8,48,724 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 12,466 पहुंच गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, 461 और मरीजों के संक्रमण को मात देने के बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 8,32,167 हो गई है। वहीं 4091 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

राजधानी चेन्नई में संक्रमण के 151 नए मामले आए जिसके बाद कुल मामले 2,34,491 पहुंच गए। शहर में संक्रमण के कारण 4,142 लोगों की मौत हुई है।

कोलकाता में पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 5,73,910 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 10,251 पहुंच गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 231 मरीज संक्रमण से उबरे जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 5,60,219 हो गई है। राज्य में 3440 लोग कोरोना वायरस का इलाज करा रहे हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बंगाल में सोमवार को 55,179 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया है। राज्य में टीके के प्रतिकूल प्रभाव का कोई मामला नहीं आया।

उन्होंने बताया कि सोमवार को करीब 16,142 लोगों को कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक लगाई गई।

असम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले 2,17,406 पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटे में संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई है। इसलिए मृतक संख्या 1091 पर स्थिर है।

मिशन ने अपने दैनिक बुलिटेन में बताया कि 18 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 2,14,712 पहुंच गई है। वहीं 256 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में अब तक 1,65,410 लोगों को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 14,060 लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर