लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 448 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: October 11, 2021 15:44 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 11 अक्टूबर ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 448 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,32,144 हो गयी है, जबकि महामारी से छह और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 8,255 पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के बीच संक्रमण की दैनिक दर 13.16 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 5,087 लोगों का इलाज चल रहा है। रविवार को 438 लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,18,749 हो गई।

विभाग के अनुसार, राज्य में अभी तक 2.07 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 63,887 नमूनों की जांच रविवार को की गई। राज्य में संक्रमण की दर 4.9 प्रतिशत है।

राज्य में अभी तक 93,83,364 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह