लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में मंगलवार को 4,479 पक्षियों की मौत हुई, नमूने जांच के लिए भेजे गए

By भाषा | Updated: January 20, 2021 22:44 IST

Open in App

मुंबई, 20 जनवरी महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य में एक दिन पहले 4,479 पक्षियों की मौत हुई है और एवियन इन्फ्लूएंजा की जांच के लिए उनके नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इनमें से 4,351 पॉल्ट्री पक्षी थे।

बयान में कहा गया है कि इनमें से 3,700 कुक्कुट पक्षी यवतमाल जिले में मृत मिले।

बयान में कहा गया है कि 79 कौवे और बगुले, गौरैया और तोते जैसी 49 अन्य पक्षी भी मंगलवार को मृत पाए गये ।

आठ जनवरी से राज्य में कुल 12,752 पक्षियों की मौत हो चुकी है।

बयान में कहा गया है, "19 जनवरी को महाराष्ट्र में कुल 4,479 पक्षियों की मौत हो गई। नमूने भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान और रोग जांच अनुभाग, पुणे में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।"

सरकार ने कहा कि सात जिलों और 14 स्थानों पर मानक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 25,229 पक्षियों को मार दिया गया।

बर्ड फ्लू प्रभावित क्षेत्रों में की गई गतिविधियों की निगरानी के लिए अधिकारी (चेन्नई) डॉ. तपन कुमार साहू के नेतृत्व में केंद्र सरकार की एक टीम 17 जनवरी को राज्य में पहुंची।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो