लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 447 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: March 12, 2021 23:21 IST

Open in App

रायपुर, 12 मार्च छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 447 नए मामले सामने आये जिससे राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,16,311 हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को 17 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 352 लोगों ने घर पर पृथकवास की अवधिक पूर्ण की। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 447 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 121, दुर्ग से 106, राजनांदगांव से 17, बालोद से तीन, बेमेतरा से सात, कबीरधाम से दो, धमतरी से पांच, बलौदाबाजार से 11, महासमुंद से 19, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से 27, रायगढ़ से सात, कोरबा से 15, जांजगीर—चांपा से सात, सरगुजा से 23, कोरिया से 15, सूरजपुर से 23, बलरामपुर से सात, जशपुर से 19, बस्तर से पांच, दंतेवाड़ा से दो, कांकेर से तीन और बीजापुर से एक मरीज शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,16,311 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,08,854 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 3577 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3880 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 56,802 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 814 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए