लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में एक ट्रक से 447 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 1, 2021 15:54 IST

Open in App

बुलन्दशहर, एक फरवरी उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले में गुलावठी थाने की पुलिस ने सोमवार सुबह दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से ट्रक में अवैध रूप से ले जाई जा रही करीब 25 लाख रुपये कीमत की 447 पेटी शराब जब्त की।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि गुलावठी थाने की पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में भारी मात्रा में हरियाणा से शराब की तस्करी कर हापुड़-बुलंदशहर मार्ग से बिहार ले जाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हापुड़ की ओर से आ रहे ट्रक को रोककर उसमें बैठे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान ट्रक में 447 पेटी हरियाण निर्मित शराब बरामद हुई , जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जाती है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चुन्नु और गनेशीराम मुजफ्फरपुर (बिहार) के रहने वाले हैं और चंडीगढ़ से शराब की पेटी लेकर बिहार जा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग