लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 4,469 नए मामले, 45 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 13, 2021 14:45 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 13 जून ओडिशा में रविवार को कोविड-19 के 4,469 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 8,51,782 हो गई। इसके साथ ही महामारी से 45 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3,302 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संक्रमण के नए मामलों में से 2,546 पृथक-वास केंद्रों से सामने आए जबकि शेष 1,923 स्थानीय संक्रमण के मामले हैं। खुर्दा जिले में सबसे अधिक 612 मरीज मिले। इसके बाद कटक में 413, जाजपुर में 370 और बालासोर में संक्रमण के 318 नए मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोग 19 अलग-अलग जिलों से हैं। खुर्दा जिले में सबसे अधिक छह लोगों की मौत हुई।

राज्य में अभी 59,361 मरीज उपचाराधीन हैं और अभी तक कुल 7,89,066 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जिनमें से 7,578 लोग शनिवार को स्वस्थ हुए।

पिछले 24 घंटों में 62,034 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos