लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के चार आईटी सेज से 44.65 प्रतिशत बढ़ा सॉफ्टवेयर निर्यात

By भाषा | Updated: October 13, 2021 13:02 IST

Open in App

इंदौर, 13 अक्टूबर मौजूदा वित्त वर्ष में मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित चार सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेज से अप्रैल से सितंबर के बीच सॉफ्टवेयर निर्यात औसतन 44.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ करीब 767 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के दौरान चारों विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) से कुल 530.17 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात किया गया था।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल से सितंबर के बीच इंदौर के टीसीएस सेज का सॉफ्टवेयर निर्यात 58 प्रतिशत बढ़कर 375.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि इन्फोसिस सेज का सॉफ्टवेयर निर्यात 55.72 प्रतिशत के इजाफे के साथ 48.04 करोड़ रुपये रहा।

आलोच्य अवधि के दौरान इंदौर स्थित इम्पीटस सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात में 42.79 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया और यह 64.44 करोड़ रुपये रहा। इस अवधि में क्रिस्टल आईटी पार्क के सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात 28.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 278.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो