लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 44,643 नए मामले

By भाषा | Updated: August 6, 2021 10:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त भारत में कोरोना वायरस के एक दिन में 44,643 नए मामले आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,18,56,757 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार तीसरे दिन वृद्धि देखी गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 464 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,26,754 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों की 1.30 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 97.36 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 3,083 की वृद्धि हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 16,40,287 नमूनों की जांच की गयी और इसी के साथ अभी तक महामारी का पता लगाने के लिए देश में हुए कुल नमूनों की जांच की संख्या 47,65,33,650 हो गयी है।

आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 2.72 प्रतिशत है। पिछले 11 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.41 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,10,15,844 हो गयी है और मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे