लाइव न्यूज़ :

फर्जी जीएसटी बिलों का 44.60 करोड़ रुपये का घोटाला पकड़ा

By भाषा | Updated: March 24, 2021 22:57 IST

Open in App

जयपुर, 24 मार्च राजस्थान जीएसटी की कर अपवंचन इकाई ने जयपुर शहर में कुछ फर्मों द्वारा लगभग 44.60 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी बिल का घोटाला उजागर किया है।

अतिरिक्त आयुक्त विनोद कुमार पुरोहित ने बताया कि ऑनलाइन डेटा विश्लेषण व फील्ड रिपोर्ट के आधार पर दो टीमों ने यह कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि इन टीमों ने जयपुर में जीएसटी पंजीकृत छह करदाता फर्मों मैसर्स रॉयल एक्सपोर्ट्स, रॉयल एन्टरप्राईजेज, एशिया बिटुमिन प्रोडक्ट, मूंजा ट्रेडर्स, श्री एन्टरप्राईजेज व श्रीगणेश ट्रेडर्स के यहां सर्वेक्षण व जांच कार्रवाई की। उक्त फर्मों के घोषित पतों पर कारोबार स्थल व व्यावसायिक गतिविधियाँ अस्तित्व में नहीं पायी गई तथा फर्मों द्वारा कारोबार स्थल के मालिक का फर्जी व कूटरचित सहमति/अनापत्ति प्रमाण-पत्र व विद्युत बिल प्रस्तुत कर जीएसटी पंजीकरण प्राप्त किया जाना पाया गया।

उन्होंने बताया कि जाँच में पता चला की उक्त फर्मों द्वारा राज्य के बाहर हरियाणा, दिल्ली एवं पश्चिमी बंगाल में स्थित पंजीकृत करदाताओं को माल की आपूर्ति के बिना बिटुमिन व कॉपर स्क्रेप आदि के 44.60 करोड़ रुपये से अधिक राशि के फर्जी इन्वॉयस जारी करके कुल राशि 7.73 करोड रुपये की फर्जी आईटीसी (आगत कर) अग्रेषित करने का घोटाला पाया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त फर्मों की जांच के अनुक्रम में एक अन्य फर्म मैसर्स सुनील एन्टरप्राईजेज अस्तित्व में ही नहीं है जिसके द्वारा लगभग 10 करोड़ रुपये के फर्जी इन्वॉयस जारी करके 1.80 करोड़ रूपये की फर्जी आईटीसी (आगत कर) अग्रेषित की गयी है।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा उक्त बोगस फर्मों का पंजीयन निरस्त करने तथा अग्रेषित आईटीसी (आगत कर) की वसूली के क्रम में आवश्यक विधिक व दाण्डिक कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया