लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 4,450 नए मामले, 161 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 5, 2021 18:57 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, पांच दिसंबर केरल में रविवार को कोविड-19 के 4,450 नए मामले आए और 161 लोगों की मौत हो गयी, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 51,54,092 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 41,600 पर पहुंच गयी।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिन 161 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 23 की मौत पिछले कुछ दिनों में और 138 मौतों को केंद्र के नए दिशा निर्देशों और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के आधार पर प्राप्त अपीलों के बाद जोड़ा गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि शनिवार से लेकर अब तक 4,606 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने से इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 50,80,211 पर पहुंच गयी और उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 43,454 रह गयी।

राज्य के 14 जिलों में तिरुवनंतपुरम में सबसे अधिक 791 नए मामले आए। इसके बाद एर्नाकुलम में 678 और कोझीकोड में 523 नए मामले आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos