लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से जान गंवानों वालों की याद में असम के गांव में जलाए गए 4,444 दीप

By भाषा | Updated: June 20, 2021 21:50 IST

Open in App

डिब्रूगढ़ (असम), 20 जून कोविड-19 से जान गंवाने वालों की याद में असम के डिब्रूगढ़ जिले के दो गांवों के निवासियों ने मिट्टी के करीब 4500 दीप जलाए।

नहरकटिया इलाके में सोनोवाल कछारी समुदाय ने ना-खोटिया सोनोवाल गांव और मठावोनी गांव के ग्रामीणों के साथ दोनों गांव से गुजरने वाली सड़कों के किनारे दीप जलाए। दोनों गांवों के कुल 774 परिवारों ने कोविड-19 से जान गंवाने वालों की याद में शनिवार रात 4444 दीप जलाए। इलाके के एक निवासी गकुल बोरा ने कहा, ‘‘दुनिया में महामारी के कारण कई बच्चे अनाथ हो गए। हमारे यहां भी ऐसे कई मामले आए और बस कल्पना कर सकते हैं कि समूची दुनिया में कितने मामले आए होंगे। हमने दिवंगत आत्माओं की शांति और जीवित लोगों को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।’’

युवा से लेकर बुजुर्ग तक सभी ग्रामीणों ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए समुदाय के मुख्य देवता ख्रिंग-ख्रिंग बैठो के सामने मानवता की रक्षा के लिए प्रार्थना की। सोनोवाल कछारी स्वायत्त परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य दिपूरंजन मकरारी ने ना-खोटिया सोनोवाल गांव के ख्रिंग-ख्रिंग बैठो मंदिर परिसर में दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। मकरारी ने लोगों से कोविड-19 को लेकर जरा भी लापरवाही नहीं करने और स्वास्थ्य, सुरक्षा के निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?