लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 443 नए मामले, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 17, 2021 15:43 IST

Open in App

ईटानगर, 17 जुलाई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 443 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद पूर्वोत्तर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42,089 हो गई। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 199 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी एल जाम्पा ने बताया कि संक्रमण के सबसे ज्यादा 112 मामले कैपिटल कॉम्पलेक्स रीजन से सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि अरुणचाल प्रदेश में 4,262 मरीजों का इलाज चल रहा है। जाम्पा ने बताया कि शुक्रवार को 356 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए और कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 37,628 हो गई। अधिकारी ने बताया कि स्वस्थ होने की दर 89.40 फीसदी है और संक्रमण दर 8.10 फीसदी है।

इसी बीच राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अब तक 7,65,913 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए