लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 443 नए मामले

By भाषा | Updated: July 28, 2021 13:42 IST

Open in App

ईटानगर, 28 जुलाई अरुणाचल प्रदेश में एक दिन में कोविड-19 के 443 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46,800 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि बीत दो दिन में तीन और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 221 हो गई। नए 443 मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 123, लोअर सुबनसिरी में 47, पापुमपरे में 37, नामसाई में 27, लोहित तथा वेस्ट कामेंग में 21-21, अपर सुबनसिरी तथा तिरप में 19-19, वेस्ट सियांग में 18, त्वांग में 15, दिबांग वैली, ईस्ट सियांग तथा लोअर सियांग में 14-14, चांगलांग में 10, लोअर दिबांग वैली में नौ, ईस्ट कामेंग में आठ, अंजॉ तथा कामले में पांच-पांच, अपर सियांग तथा लोंगडिंग में चार-चार, लेपरादा तथा सियांग में तीन-तीन, पक्के-केसांग में दो और क्रा दादी तथा कुरुंग कुमे में संक्रमण का एक-एक नया मामला सामने आया।

अधिकारी ने बताया कि नए 443 मामलों में से 407 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच में, 19 आरटी-पीसीआर जांच में और 17 मामले ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आये। इनमें से 180 लोगों में से कोविड-19 के लक्षण दिखे थे। राज्य में अभी 4,287 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। मंगलवार को 472 लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 42,292 हो गई।

जम्पा ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 90.37 प्रतिशत और नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 6.87 प्रतिशत है। राज्य में अभी तक कुल 9,14,835 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 8,36,134 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन