लाइव न्यूज़ :

पुडचेरी में कोविड के 442 नये मामले सामने आए, नौ मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 12, 2021 12:16 IST

Open in App

पुडुचेरी, 12 जून पुडुचेरी में शनिवार सुबह 10 बजे तक समाप्त हो रहे पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 442 नये मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,12,126 हो गई है।

घातक बीमारी से नौ और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 1,677 हो गई है।

इन नये मामलों की पहचान 9030 लोगों के नमूनों की जांच में हुई है और ये पुडुचेरी (321), कराइकल (97), यनम (10) और माहे (14) से सामने आए हैं।

मरने वाले 35 से 88 आयु वर्ग में से थे और दो को कोई अन्य गंभीर बीमारी नहीं थी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि अब तक 1.04 लाख मरीज स्वस्थ हुए हैं और अस्पताल से छुट्टी प्राप्त कर चुके हैं।

कुल 5,745 उपचाराधीन मरीजों में से 884 मरीज विभिन्न अस्पतालों में और शेष 4,861 मरीज घरों में एकांतवास में हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 11.55 लाख नमूनों की जांच की गई है जिसें से 9.94 लाख नमूने नेगेटिव पाए गए।

संक्रमण दर 4.89 प्रतिशत है जबकि मृतक एवं स्वस्थ होने की दर क्रमश 1.50 और 93.38 प्रतिशत है।

इस बीच, 36,149 स्वास्थ्य कर्मियों को और 22,609 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो