लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 441 नये मामले, चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 23, 2021 15:42 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 23 अक्टूबर ओडिशा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 441 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,37,964 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नये संक्रमितों में 75 बच्चे एवं किशोर भी शामिल हैं। इससे पहले शुक्रवार को 467 नये मामले सामने आए थे।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद कोविड-19 महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,305 हो गयी है।

संक्रमण के नये मामलों में से 253 पृथकवास केन्द्रों से सामने आए जबकि शेष 188 मामलों का पता स्थानीय संपर्क के जरिए चला।

राज्य में अब तक रिकॉर्ड 2.14 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 69,414 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को हुई। संक्रमण की दर 4.88 प्रतिशत हो गयी है।

खुर्दा जिले में सर्वाधिक 205 नये रोगी मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक में संक्रमण के 37 नये मामले सामने आए।

गंजम, झारसुगुड़ा, कालाहांडी और सुबरनापुर में बीते 24 घंटे की अवधि में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

इस दौरान खुर्दा जिले में कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हुई जबकि अंगुल और पुरी में संक्रमण के कारण एक-एक व्यक्ति की जान गयी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अभी 4,581 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 10,25,025 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 603 मरीज ठीक हुये हैं। ओडिशा में अब तक 1.04 करोड़ से अधिक लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं