लाइव न्यूज़ :

अंडमान में कोविड-19 के 44 नए मामले, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 13, 2021 11:00 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 13 मई अंडमान और निकोबार द्वीप में 44 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामले बढ़कर 6,470 पर पहुंच गए हैं जबकि तीन लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 81 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान कोविड-19 के 39 नए मामले मिले जबकि बाकी पांच मामले हवाईअड्डे पर आए यात्रियों में मिले।

विमान या जहाज से दूसरे स्थानों से इस द्वीप में आ रहे लोगों को प्रवेश से पहले अनिवार्य रूप से रैपिड एंटीजन जांच करानी होती है।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अभी 214 मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं जिनमें से 207 दक्षिण अंडमान जिले में और सात उत्तर तथा मध्य अंडमान जिले में हैं। निकोबार जिले में अभी कोविड-19 का कोई मामला नहीं है। केंद्र शासित प्रदेश में केवल तीन जिले हैं।

इस बीमारी से 26 और लोगों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 6,175 पर पहुंच गई है।

अंडमान और निकोबार प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 के लिए 3,78,060 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.71 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अभी तक 1.16 लाख से अधिक लोगों को टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल