लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में खुलासा! भारत में तेजी से कम हो रही है गरीबी की दर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 28, 2018 10:25 IST

देश की गरीबी को लेकर अक्सर बात की जाती है। भारत को गरीबी के आंकड़े में भी जोड़ा जाता है।

Open in App

देश की गरीबी को लेकर अक्सर बात की जाती है। राजनेता से लेकर हर कोई गरीबी दूर करने की बात कहते हैं। भारत को गरीबी के आंकड़े में भी जोड़ा जाता है। लेकिन भारत में गरीबी बहुत तेजी से कम हो रही है। खास बात ये है कि एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि भारत में हर मिनट 44 लोग गरीबी रेखा के ऊपर निकल रहे हैं। ये हर यह दुनिया में गरीबी घटने की सबसे मानी जा रही है।

अमेरिकी शोध संस्था ब्रूकिंग्स के ब्लॉग, फ्यूचर डेवलपमेंट में भारत की गरीबी कम होने के बात कही गई है। जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार देश में 2022 तक   2030 तक बेहद गरीबी में जीने वाले लोगों की संख्या देश में न के बराबर रहेगी।इस रिपोर्ट की मानें तो दुनिया में सबसे अधिक गरीब लोगों की संख्या नाइजीरिया में है।  वहीं भारत गरीब देशों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। 

मई 2018 के अंत तक नाइजीरिया में बेहद गरीब लोगों की संख्या लगभग 8.7 करोड़ रही, वहीं भारत में लगभग 7.3 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे दर्ज किए ।भारत में गरीबी में लगातार कमी आ रही है. 03 फीसदी से कम लोग ही गरीबी रेखा के नीचे होंगे। वहीं, इस रिपोर्ट के अंकड़ों पर सवाल खड़े किए गए हैं क्योंकि  प्रस्तुत आंकड़े भारत में दर्ज किए जाने वाले आंकड़ों से मेल नहीं खाते हैं। 

जबकि वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2004 से 2011 के बीच भारत में गरीब लोगों की संख्या 38.9 फीसदी से घट कर 21.2 फीसदी रह गई।  कहा जा रहा है कि देश में अत्यधिक गरीबी को 2030 तक खत्म करने के लिए स्थाई विकास लक्ष्यों को तय कर उन पर चुनौतीपूर्ण ढंग से काम करना होगा।

जबकि इस   रिपोर्ट के अनुसार पिछले दस वर्षों में दक्षिण एशिया के देशों जैसेभारत,इंडोनेशिया,बांगलादेश,फिलिपींस, चीन और पाकिस्तान में लोगों की आय तेजी से बढ़ी है, इसके चलते दुनिया भर में गरीबी में कमी आयी है।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह