रिपोर्ट में खुलासा! भारत में तेजी से कम हो रही है गरीबी की दर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 28, 2018 10:25 IST2018-06-28T10:25:23+5:302018-06-28T10:25:23+5:30
देश की गरीबी को लेकर अक्सर बात की जाती है। भारत को गरीबी के आंकड़े में भी जोड़ा जाता है।

रिपोर्ट में खुलासा! भारत में तेजी से कम हो रही है गरीबी की दर
देश की गरीबी को लेकर अक्सर बात की जाती है। राजनेता से लेकर हर कोई गरीबी दूर करने की बात कहते हैं। भारत को गरीबी के आंकड़े में भी जोड़ा जाता है। लेकिन भारत में गरीबी बहुत तेजी से कम हो रही है। खास बात ये है कि एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि भारत में हर मिनट 44 लोग गरीबी रेखा के ऊपर निकल रहे हैं। ये हर यह दुनिया में गरीबी घटने की सबसे मानी जा रही है।
अमेरिकी शोध संस्था ब्रूकिंग्स के ब्लॉग, फ्यूचर डेवलपमेंट में भारत की गरीबी कम होने के बात कही गई है। जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार देश में 2022 तक 2030 तक बेहद गरीबी में जीने वाले लोगों की संख्या देश में न के बराबर रहेगी।इस रिपोर्ट की मानें तो दुनिया में सबसे अधिक गरीब लोगों की संख्या नाइजीरिया में है। वहीं भारत गरीब देशों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
मई 2018 के अंत तक नाइजीरिया में बेहद गरीब लोगों की संख्या लगभग 8.7 करोड़ रही, वहीं भारत में लगभग 7.3 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे दर्ज किए ।भारत में गरीबी में लगातार कमी आ रही है. 03 फीसदी से कम लोग ही गरीबी रेखा के नीचे होंगे। वहीं, इस रिपोर्ट के अंकड़ों पर सवाल खड़े किए गए हैं क्योंकि प्रस्तुत आंकड़े भारत में दर्ज किए जाने वाले आंकड़ों से मेल नहीं खाते हैं।
जबकि वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2004 से 2011 के बीच भारत में गरीब लोगों की संख्या 38.9 फीसदी से घट कर 21.2 फीसदी रह गई। कहा जा रहा है कि देश में अत्यधिक गरीबी को 2030 तक खत्म करने के लिए स्थाई विकास लक्ष्यों को तय कर उन पर चुनौतीपूर्ण ढंग से काम करना होगा।
जबकि इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले दस वर्षों में दक्षिण एशिया के देशों जैसेभारत,इंडोनेशिया,बांगलादेश,फिलिपींस, चीन और पाकिस्तान में लोगों की आय तेजी से बढ़ी है, इसके चलते दुनिया भर में गरीबी में कमी आयी है।